40 नगर पालिका के प्रत्याशियों और 101 नगर पंचायत के प्रत्याशियों की भी घोषणा
छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने 10 नगर निगम के महापौर पद के प्रत्याशियों, 40 नगर पालिका के प्रत्याशियों और 101 नगर पंचायत के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। जारी सूची के मुताबिक, रायपुर नगर निगम से महापौर पद के लिए दीप्ति प्रमोद दुबे, दुर्ग से प्रेमलता पोषण साहू, बिलासपुर से प्रमोद नायक, अंबिकापुर से अजय तिर्की, राजनांदगांव से निखिल द्विवेदी और रायगढ़ से जानकी काटजू महापौर पद के लिए प्रत्याशी घोषित किए गए हैं।
रायपुर भाजपा से महापौर पद के लिए मीनल चौबे बनी उम्मीवार
वहीं भाजपा ने नगरीय निकाय चुनाव 2025 को लेकर छत्तीसगढ़ बीजेपी ने छत्तीसगढ़ के सभी दस नगर निगमों के महापौर पद के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इसमें रायपुर नगर निगम के लिए मीनल चौबे (महिला सीट), दुर्ग के लिये अलका बाघमार, राजनांदगांव मधुसूदन यादव, धमतरी जगदीश रामू रोहरा, जगदलपुर संजय पांडे, रायगढ़ जयवर्धन चौहान, कोरबा संजू देवी राजपूत, बिलासपुर पूजा विधानी, अंबिकापुर मंजूषा भगत और चिरमिरी नगर निगम के लिये राम नरेश राय प्रत्याशी घोषित किए गए हैं।



