
गरियाबंद। मैनपुर ब्लाक मुख्यालय से महज 4 कि. मी. की दूरी पर स्थित क्षेत्र के एकमात्र सी बी एस ई स्कूल डी.ए.व्ही . मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल देहारगुड़ा में 76वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का आगाज भारत माता की प्रतिमा के समक्ष ज्योति प्रज्वलित कर हुआ। ध्वजारोहण डी.ए. व्ही.विद्यालय के संस्था प्रमुख सुश्री वेनुका साहू के द्वारा किया गया, तत्पश्चात स्कूल के बच्चों ने परेड करके राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। कार्यक्रम के अगले कड़ी में बच्चों ने देश भक्ति पर आधारित संगीत, भाषण एवं नृत्य से सबका मन मोह लिया। बच्चों ने भारत माता, रानी लक्ष्मी बाई, रानी दुर्गावती , चाचा नेहरू और पुलिस जवान की वेशभूषा में सबका मन मोह लिया। मंच संचालन की भूमिका स्कूल के शिक्षक धनंजय सिन्हा और रमेश यदु ने निभाई। संस्था प्रमुख सुश्री वेनुका साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारे देश के लिए आज का दिन इतिहास में एक गौरवशाली और स्वर्ण अक्षरों में अंकित दिन है। आज यहां पर हम सब 26 जनवरी का दिन गणतंत्र दिवस के रूप में मनाने के लिए इक_ा हुए हैं। यह दिन हमें हमारे संविधान की याद दिलाता है, जो कि 26 जनवरी साल 1950 में लागू किया गया था। हमें गणतंत्र दिवस को सिर्फ तिरंगा फहरा देने और परेड देखने के दिन के रूप में ही नहीं देखना चाहिए, बल्कि यह उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करने के अवसर के रूप में सामने आया है जिन्होंने अपना बलिदान देकर हमें स्वतंत्रता दिलाई ताकि हम अपना गणराज्य और अपना लोकतंत्र स्थापित कर सकें। आज के दिन हमारे संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर और उनके जैसे हजारों सपूतों का योगदान अविस्मरणीय है। स्कूल के शिक्षक लेखराज साहू ने स्टाफ व बच्चों को सफल कार्यक्रम के लिए बधाई दिया और अपना अमूल्य समय निकाल कर कार्यक्रम पधारे हुए अभिभावको का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की ।
इस अवसर पर मुख्य रूप से अजय नागेश , राकेश साहू, परम ज्योति भोई , संदीप साहू , उत्तम साहू , धनेन्द्र साहू , थलेन्द्र कश्यप , सुरेश श्रीवास , ज्योति कश्यप , देविका नेताम , लक्ष्मी बघेल , शैलेश्वर कुलदीप , शैलेश यादव, पालक एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे।


