देश / विदेश

भगवान आदिनाथ के निर्वाण महोत्सव पर बड़ा हादसा

7 श्रद्धालुओं की मौत; 70 से अधिक घायल

65 फीट ऊंचा मंच टूटने से हुआ यह हादसा
बड़ौत/बागपत। बड़ौत में मंगलवार सुबह भगवान आदिनाथ के निर्वाण लड्डू पर्व के मौके पर श्री दिगंबर जैन डिग्री कालेज के मैदान में 65 फीट ऊंचा मंच टूटने से सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई और करीब 70 लोग घायल हो गए।
सुबह करीब आठ बजे श्री 1008 आदिनाथ भक्तांबर प्रचार के तत्वावधान में मोक्ष कल्याणक निर्वाण महोत्सव के तहत भगवान आदिनाथ के अभिषेक के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी थी। मान स्तंभ परिसर में बनाए गए अस्थायी मंच की लकड़ी की सीढिय़ां टूटने से मंच गिर गया और करीब 80 श्रद्धालु घायल हो गए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।
एडीएम पंकज वर्मा ने अब तक सात लोगों की मौत की पुष्टि की है। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। एसडीम मनीष कुमार का कहना है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और घायलों को हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है।

Related Articles

Back to top button