छत्तीसगढ़

प्रयागराज महाकुंभ के लिए 4 फरवरी को विशाखापट्टनम से चलेगी नई स्पेशल ट्रेन

बिलासपुर। बिलासपुर रेलवे जोन ने प्रयागराज महाकुंभ के लिए एक और स्पेशल ट्रेन की सुविधा मिलेगी। विशाखापट्टनम-गोरखपुर-विशाखापट्टनम कुंभ स्पेशल ट्रेन का संचालन 4 फरवरी 2025 से शुरू होगा। यह ट्रेन बिलासपुर जोन के रायगढ़, चांपा, बिलासपुर, पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल और उमरिया स्टेशनों से होकर गुजरेगी। गाड़ी संख्या 08588 विशाखापट्टनम से 4 फरवरी को रात 10:20 बजे रवाना होगी। तीसरे दिन सुबह 7:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 08587 गोरखपुर से 7 फरवरी को शाम 5:45 बजे प्रस्थान करेगी। तीसरे दिन सुबह 3:55 बजे विशाखापट्टनम पहुंचेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन में कुल 21 एलएचबी कोच लगाए गए हैं, जिनमें 1 एसएलआरडी, 4 सामान्य, 8 शयनयान, 3 एसी थ्री इकोनॉमिक, 4 एसी टू और 1 जनरेटर कार शामिल हैं। बिलासपुर रेलवे जोन पहले से ही छत्तीसगढ़ से छह स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रहा है, जिससे श्रद्धालुओं को त्रिवेणी संगम में स्नान के लिए सुविधा मिल रही है। इस ट्रेन में 1 एसी टू कम एसी फस्र्ट , 2 एसी टू , 6 एसी थ्री, 7 स्लीपर, 4 जनरल, 2 एसएलआरडी सहित 22 कोच होंगे । 08763 दुर्ग-टुंडला कुम्भ मेला स्पेशल ट्रेन दुर्ग 1.50 बजे रवाना होगी। इसी प्रकार 08764 टुंडला-दुर्ग कुम्भ मेला स्पेशल ट्रेन टुंडला से 5.10 बजे रवाना होगी।

Related Articles

Back to top button