
आज अभिषेक बच्चन अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर जानेंगे की अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की पहली मुलाकात कैसे हुई थी। बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन का जन्म 5 फरवरी 1976 को मुंबई में हुआ था। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की जोड़ी हमेशा ही चर्चा में रहती है, जिसके बारे में आज हम उनके जन्मदिन के मौके पर जानेंगे। कपल की लव स्टोरी काफी फेमस और दिलचस्प भी है। कपल को लेकर सोशल मीडिया पर भी अक्सर तलाक की अफवाह की खबरें चल रही है लेकिन आज एक्टर के जन्मदिन के मौके पर माहौल को कुछ अच्छा बनाते हुए उनके रिलेशनशिप के बारे में जानेंगे।
इस फिल्म के सेट से शुरू हुई थी दोस्ती
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की लव स्टोरी फिल्म गुरु से जुड़ी हुई है। यह ऐसी फिल्म थी जब ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के बीच में नजदीकियां बढ़ी थी। फिल्म के सेट से दोनों ही पहले अच्छे दोस्त बने थे इसके बाद उन्होंने शादी का फैसला लिया।
अभिषेक बच्चन ने बताई पहली मुलाकात
एक इंटरव्यू के दौरान खुद अभिषेक बच्चन ने बताया था कि वह ऐश्वर्या राय से कब और कहां मिले थे उनकी पहली मुलाकात कैसी रही थी। एक्टर ने कहा था, पहली बार ऐश्वर्या से मुलाकात 90 के दशक में हुई थी। मेरे पिता अमिताभ बच्चन के प्रोडक्शन हाउस के द्वारा एक फिल्म बनाई जा रही थी। मुझे स्विटजरलैंड में शूटिंग लोकेशन देखने के लिए भेजा गया था। मुझे इसलिए भेजा गया था क्योंकि मैंने अपनी लाइफ के कई साल स्विटजरलैंड में गुजारे, जब मैं बोर्डिंग स्कूल में था। जब मैं स्विटजरलैंड पहुंचा तो वहां पहले से ही मेरे बचपन के दोस्त बॉबी देओल मौजूद थे। बॉबी अपनी पहली फिल्म के लिए शूट कर रहे थे। इस फिल्म में उनकी एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय थीं। जब बॉबी को पता चला कि मैं स्विटजरलैंड में हूं तो उन्होंने मुझे डिनर पर बुलाया। बस वहीं ऐश्वर्या से पहली मुलाकात हुई।
इस फिल्म के सेट पर हुआ प्यार
साल 1994 ऐश्वर्या राय के लिए बहुत खास था। इस दिन उन्हें मिस वर्ल्ड का खिताब मिला था। उनके सिर पर सजा हुआ ताज उनकी खूबसूरती के चर्चे उन दिनों खूब हो रहे थे। एक्ट्रेस को अपनी फिल्म में लेने के लिए डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स की लाइन लगी रहती थी। फिल्म और प्यार हो गया में बॉबी देओल और ऐश्वर्या राय लीड रोल प्ले कर रहे थे। इसी फिल्म के सेट पर अभिषेक बच्चन को ऐश्वर्या से प्यार हो गया था।
ऐश्वर्या पर फिदा हुए थे अभिषेक
एक्टर ने बताया कि, ऐश्?वर्या बेहद खूबसूरत लगी थीं मुझे और मैं उन पर फिदा हो गया था। ऐश्वर्या तब ही मेरा क्रश बन चुकी थीं। मगर जब मैने अपने करियर की दूसरी फिल्म ढाई अक्षर प्रेम के में काम किया तो इस फिल्म में एश्वर्या मेरी को-एक्टर थीं। फिल्म की शूटिंग के दौरान ऐश्वर्या और मेरी काफी अच्छी दोस्ती हो गई। इसके बाद दोनों ने साथ में कई फिल्में की जिसमें फिल्म कुछ न कहो, सरकार राज ,बंटी और बबली ,धूम और गुरू भी शामिल है।
एक्टर ने ऐसे किया था प्रपोज
ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन दोनों फिल्म गुरु के प्रीमियर के लिए न्यूयॉर्क गए थे। इस दौरान जिस होटल में दोनों ठहरे हुए थे, उसी बालकनी में दोनों साथ खड़े थे। तभी अभिषेक बच्चन ने हीरे की अंगूठी के साथ ऐश्वर्या को प्रपोज किया था। ऐश्वर्या भी एक्टर की प्रपोजल को एक्सेप्ट कर चुकी थीं और दोनों ने ही अपनी फैमिली को अपनी रिलेशनशिप के बारे में बता दिया।
कब हुई थी कपल की शादी
20 अप्रैल 2007 में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी हुई थी। इसके बाद कपल खुशी-खुशी एक साथ जिंदगी गुजारने लगे। अब बेटी आराध्या के साथ अक्सर ही अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय नजर आते हैं।



