मनोरंजन

‘फौजी’ में हुई इस बॉलीवुड अभिनेता की एंट्री!

साउथ सुपरस्टार प्रभास इन दिनों अपनी कई फिल्मों के निर्माण में व्यस्त है, जिसमें से एक है ‘फौजी’। यह वॉर ड्रामा फिल्म हनु राघवपुडी द्वारा निर्देशित है। निर्माता समय-समय पर इस फिल्म से जुड़ी जानकारी फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। प्रभास इस फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस बीच अब फिल्म को लेकर दिलचस्प खबर सामने आ रही है, जो इसकी कास्ट से जुड़ी हुई है।
फिल्म की शूटिंग फिलहाल हैदराबाद के आरएफसी में चल रही है और ताजा चर्चा यह है कि प्रभास के साथ फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता भी अहम भूमिका निभाने वाले हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेता अनुपम खेर इसमें प्रभास के साथ नजर आ सकते हैं। अगर रिपोर्ट्स सच हैं तो कार्तिकेय 2 और टाइगर नागेश्वर राव के बाद यह उनकी तीसरी तेलुगु फिल्म होगी।
फिल्म फौजी को मैत्री मूवी मेकर्स द्वारा निर्मित किया जा रहा है। फिल्म में प्रभास के साथ अभिनेत्री इमावी को मुख्य भूमिका में लिया गया है। विशन चंद्रशेखर इस बिग बजट मूवी के लिए संगीत तैयार कर रहे हैं, जबकि कोटागिरी वेंकटेश्वर राव ने संपादन का काम संभाला है, और सिनेमैटोग्राफी सुदीप चटर्जी द्वारा संभाली गई है।

Related Articles

Back to top button