छत्तीसगढ़राजधानी

जनता ने दिल्ली के विकास का मार्ग प्रशस्त किया: बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मिले प्रचंड जनादेश के लिए समस्त दिल्लीवासियों का हृदय से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह विजय प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी पर जनता के अटूट विश्वास और विकास के प्रति उनके समर्पण का परिणाम है।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, दिल्ली की जनता ने 26 वर्षों के बाद इतिहास रचते हुए पूर्ण बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनाया है। इस अभूतपूर्व जनादेश ने न केवल दिल्ली के विकास का मार्ग प्रशस्त किया है, बल्कि यह भी सिद्ध कर दिया है कि देश और दिल्ली की जनता भाजपा और मोदी के नेतृत्व में अटूट विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा की सशक्त संगठनात्मक रणनीति और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन का परिणाम है। दिल्ली के कार्यकर्ताओं ने अथक परिश्रम कर इस विजय को सुनिश्चित किया है, जिसके लिए वे सभी अभिनंदन के पात्र हैं।

Related Articles

Back to top button