छत्तीसगढ़राजधानी

कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश ने कहा-कार्यकर्ता पार्टी को मजबूत करने तन-मन से जुड़ जाये

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का मैनपुर देवभोग क्षेत्र में ऐतिहासिक स्वागत

मैनपुर (मनोज वर्मा)। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आज सोमवार को मैनपुर पहुंचे । तहसील मुख्यालय मैनपुर नगर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा आतिशबाजी कर गजमाला के साथ ऐतिहासिक स्वागत किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गरियाबंद जिले के देवभोग प्रवास पर है। इस दौरान मैनपुर नगर पहुंचने पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मैनपुर अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव के नेतृत्व में ऐतिहासिक स्वागत किया गया। जमकर आतिशबाजी की गई। फुल माला से पूर्व मुख्यमंत्री को लाद दिया गयाष पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से उनके हाल-चाल जाने तथा सैकड़ों लोगों का हाथ जोडक़र कर अभिवादन किया। चारों तरफ भूपेश कका का जिंदाबाद के नारे लगाते रहे। पश्चात् पैरी सदन विधायक निवास पहुंचे जहां क्षेत्र भर से पहुंचे सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भूपेश बघेल ने मुलाकात की। मैनपुर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री को मैनपुर नगर को अनुविभाग का दर्जा देने के लिए अभार व्यक्त किया। साथ ही ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव ने कहा भूपेश बघेल के राज में पांच साल के भीतर मैनपुर आदिवासी क्षेत्र में विकास की गंगा बही है। गांव गांव पहुंचने के लिए पुल पुलिया सडक़ का निर्माण किया गया है और तो और मैनपुर देवभोग क्षेत्र में दो दर्जन से ज्यादा धान खरीदी केन्द्र खोला गया है जिसके कारण आज किसानो को धान समर्थन मुल्य पर बेचने परेशानी नही हो रही है।
इस दौरान विधायक जनक ध्रुव ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को साल श्रीफल भेंटकर सम्मान किया और क्षेत्र मे चल रहे कार्यो के बारे मे विस्तार से जानकारी दी। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह संचार करते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी मेहनत के साथ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए कार्य करें संगठन पार्टी को और अधिक मजबूत करे साथ ही राज्य व केन्द्र सरकार के असफलताओं के बारे मे बतायें। इस दौरान भूपेश बघेल ने कहा उनके कार्यकाल के दौरान गोपालको की स्थिति को सुधारने के लिए गोबर खरीदी जैसे महत्वपूर्ण योजना शुरू किया गया था। गांव-गांव गोठान का निर्माण कर रीपा योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया गया था। बेरोजगारी भत्ता देने और किसानों को उनके फसल का समर्थन मूल्य देने कांग्रेस सरकार ने कार्य किया था। इस मौके पर बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक जनक धुव, गिरीश देवांगन, सन्नी अग्रवाल, आलोक चंद्राकर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मैनपुर अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, महामंत्री गेंदु यादव, जिला पंचायत गरियाबंद के उपाध्यक्ष संजय नेताम, महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रियंका कपिल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सोहन नागेश, खेदू नेगी, जाकिर रजा, नीरज ठाकुर, प्रेमसाय जगत, लोकेश साण्डे, सुखचंद ध्रुव, सिरमोतीन ध्रुव, निहाल नेताम, शाहिद मेमन, खेलन साहू, नजीब बेग, भानु सिंन्हा, गंगाराम जगत, राम सिंह नागेश, केशु सिन्हा, चित्रांश ध्रुव, नेहाल नेताम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button