
रायपुर। राजधानी के गोलबाजार क्षेत्र में रविवार रात गोली की आवाज से हडक़ंप मच गया। जानकरी के अनुसार गोलबाजार हलवाई लाइन स्थित दरगाह हजरत सैय्यद कुतुब शाह वाली में उर्स के दौरान गोली चली। हालांकि पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक घटना गोलबाजार थाना क्षेत्र की है। रविवार रात 11 से 12 बजे के बीच हलवाई लाइन स्थित दरगाह में उर्स के दौरान लोगों की भीड़ मौजूद थी। बताया जा रहा है कि उर्स चादर निकालने के दौरान कुछ युवकों के बीच विवाद हुआ और फिर किसी ने गोली चला दी। $गनीमत ये रही की गोली किसी को नहीं लगी। इस घटना के बाद मौके पर हडक़ंप मच गया।
गिरफ्तार आरोपियों का नाम तैफुद्दीन उर्फ टप्पू पिता हमीदउद्दीन उर्फ छिटू उम्र 23 साल निवासी अफरोज बाड़ी थाना मोैदहापारा रायपुर।
मोह. कलीम पिता स्व. मोह. सलीम उम्र 22 साल निवासी कबाड़ी चौक वीडियों वल्र्ड मौदाहपारा रायपुर।


