स्वास्थय

क्या रात में अंजीर खा सकते हैं?

Can we eat figs at night?

सुबह-सुबह अंजीर और अंजीर के पानी का सेवन करने की आदत को सेहत के लिए वरदान माना जाता है। अगर आपको भी यही लगता है कि सिर्फ सुबह खाली पेट अंजीर खाने से आपकी सेहत पर पॉजिटिव असर पड़ सकता है, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रात में भी अंजीर खाना सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
रात में अंजीर को दूध के साथ कंज्यूम किया जा सकता है। एक पैन में एक गिलास दूध निकाल लीजिए। अब दूध में दो से तीन अंजीर डालकर दूध को अच्छी तरह से बॉइल कर लीजिए। हर रोज रात में सोने से पहले दूध के साथ अंजीर का सेवन करना शुरू करें और कुछ ही हफ्तों के अंदर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देखिए।
अगर आप कब्ज से छुटकारा पाना चाहते हैं तो रात में इस तरीके से दूध और अंजीर का सेवन करना शुरू कर दीजिए। अंजीर और दूध में पाए जाने वाले तत्व आपकी हार्ट हेल्थ को भी काफी हद तक मजबूत बना सकते हैं। ब्लड प्रेशर की समस्या के लिए भी डॉक्टर की सलाह लेकर इस तरह से अंजीर का सेवन किया जा सकता है। इसके अलावा दूध और अंजीर को एक साथ कंज्यूम कर आप दिन भर की थकान और कमजोरी से भी छुटकारा पा सकते हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अंजीर में कैल्शियम, पोटैशियम, फाइबर, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। दूध को भी पोषक तत्वों का भंडार माना जाता है। रात में सोने से पहले अंजीर और दूध को एक साथ कंज्यूम कर आप अपनी ओवरऑल हेल्थ को काफी हद तक सुधार सकते हैं।

Related Articles

Back to top button