छत्तीसगढ़राजधानी

निकाय में उपाध्यक्ष मनोनयन के लिए भाजपा ने बनाए पर्यवेक्षक

BJP appointed observers for nomination of vice president in the body

गरियाबंद। नगरीय निकाय चुनाव परिणाम की घोषणा शनिवार 15 फरवरी को सुबह 9 बजे से शुरू होगी। इसके साथ ही सभी निकाय में उपाध्यक्ष का चुनाव होगा। भाजपा ने जिले के सभी निकाय में उपाध्यक्ष चुनाव हेतु पर्यवेक्षको की नियुक्त कर दी है।
जारी सूची के मुताबिक गरियाबंद नगर पालिका में अब्दुल गफ्फार मेमन, आशीष शर्मा व अजय रोहरा पर्यवेक्षक होंगे। इसी तरह राजिम में रिकेश साहू, लाला साहू, लोकनाथ साहू, फिंगेश्वर में मनीष हरित, राजू साहू, जगदीश यदु, छुरा में खोमन चंद्राकर, मानसिंग निषाद, रामलाल कुलदीप, कोपरा में नोकेश्वर साहू, दिलीप साहू, लुमन साहू, देवभोग में कुंजबिहारी बेहरा, सुधीर पटेल व जगमोहन पटेल पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए है।

Related Articles

Back to top button