
तिल्दा नेवरा (वीरेन्द्र साहू)। भारी गहमा-गहमी के साथ तिल्दा नेवरा पालिका चुनाव सम्पन्न हुई। पार्षद और अध्यक्ष के लिए लोगों ने मत किये। कांग्रेस के अध्यछ प्रत्याशी लक्समीनारायण वर्मा को हराकर भाजपा की श्रीमती चन्द्रकला वर्मा नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष बनी। जिससे नगर के भाजपाइयों में भारी उत्साह नजर आ रहा था। इसी तरह भाजपा के 12 पार्षद और 5 निर्दलीय और 5 कांग्रेस की पार्षद जीत कर आये हैं।
पार्टी की गलत टिकट वितरण से कई सीटें हाथ से निकल गई। वार्ड 1 से ईश्वर यदु, वार्ड 2 से विनोद नेताम, वार्ड तीन से गोविन्द लालवानी, वार्ड चार से दादू डहरिया, वार्ड पांच से राम पंजवानी जिला भाजपा के भाई को हराकर कांग्रेस के राजेश कोटवानी ने जीत दर्ज की। वार्ड 6से ज्योति नागवानी, वार्ड 7 से सतीश निषाद द्वितीय बार विजयी वार्ड 8 रोमांचक सीट निर्दलीय नीता वर्मा, वार्ड 9 राजकुमार गेंड्रे अजेय पार्षद, वार्ड 10से निर्दली अन्नपूर्णा कश्यप, वार्ड 11रोमाँचक सीट से निर्दलीय दिनेश साहू, वार्ड 12 पारुल अग्रवाल, वार्ड 14 पप्पू नामदेव, वार्ड 15 विकास कोटवानी को हराकर कांग्रेस के सोनू मारखण्डेय ने जीत दर्ज की। वार्ड 16 किरण बाला 17 जयेश पैकरा, वार्ड 18 पूर्णिमा सेन, वार्ड 19 निर्दलीय दिनेश साहू, वार्ड 20 से संतोष यदु, वार्ड 21 से रानी जैन, वार्ड 22 ग्वालिन सतनामी ने जीत दर्ज की। नगर पालिका परिषद में गत चुनाव में भाजपा के 13 पार्षद थे। उस समय कांग्रेस की सत्ता थी, पर वर्तमान में 12 पार्षद हैं, भाजपा की सत्ता हैं। फिर भी कार्यकर्ताओं की जोश और मेहनत रंग लाई और तिल्दा नेवरा पालिका में कमल खिल गई।



