छत्तीसगढ़

मदनलाल कॉलेज के विद्यार्थियों ने किया शिखर कमोडिटी पॉवर प्लांट का औद्योगिक भ्रमण

अफसरों ने बॉयलर, टर्बाइन सहित बिजली उत्पादन की दी जानकारी

सीपत (हिमांशु गुप्ता)। शासकीय मदनलाल शुक्ल स्नातकोत्तर महाविद्यालय सीपत के वाणिज्य विभाग के बी. कॉम .अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के द्वारा 11 मार्च को औद्योगिक भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र सिरगिट्टी में शिखर कमोडिटी पॉवर प्लांट का भ्रमण किया।
इस दौरान प्लांट हैड जेके राव ने बिजली उत्पादन के विभिन्न प्रकारों की जानकारी देते हुए भूसा एवं सूखे कचरे इत्यादि से बिजली उत्पादन को समझाया। उन्होंने ग्रीन एनर्जी के लाभों को भी समझाया। प्लांट में भ्रमण के दौरान परिचालन एवं मेंटेनेंस हैड श्री अशोक व उप परिचालन एवं मेंटेनेंस के दिनेश विश्वकर्मा द्वारा कच्चे माल का कन्वेयर बैल्ट से बॉयलर तक जाकर फिर भांप द्वार टर्बाइन घूमने की विधि को समझाया, कंट्रोल रूम से कैसे बिजली उत्पादन को नियंत्रित करते है व उसे नेशनल ग्रिड में भेजने के तरीके को मॉनिटर से समझाया।
इस भ्रमण कार्यक्रम से विद्यार्थियों ने उत्पादन लागत , प्रक्रिया प्रबंधन को समझा। समय समय पर विद्यार्थियों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए भ्रमण कार्यक्रम किया गया। भ्रमण को सफल बनाने में जेके राव , दिनेश विश्वकर्मा, अशोक ,पवन तिवारी, वर्मा एवं सुरक्षा प्रबंधक मिश्र का सराहनीय सहयोग रहा। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर एस खेर, वाणिज्य विभाग के प्रमुख जेपी गोरे एवं सृष्टि माखीजा ने विद्यार्थियों को तमाम जानकारी प्रदान करने के लिए प्लांट के इन अधिकारियों का आभार जताते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Back to top button