छत्तीसगढ़

डॉक्टर धरती पर भगवान का दूसरा रूप होते हैं — एनएसएस कार्यक्रम में शत्रुघ्न घृतलहरे ने किया चिकित्सकों के योगदान को नमन

Doctors are the second form of God on earth - Shatrughan Ghritalhar paid tribute to the contribution of doctors in the NSS program

सीपत (हिमांशु गुप्ता)। शासकीय महाविद्यालय मदन लाल सीपत की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सीपत में कार्यरत समस्त चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को सम्मानित किया गया।
यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजीव शंकर खेर के निर्देशन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी शत्रुघ्न घृतलहरे ने कहा, ‘डॉक्टर धरती पर भगवान का दूसरा रूप होते हैं। ईश्वर हमें एक बार जीवन देता है, पर डॉक्टर उसे बार-बार बचाते हैं।’ उन्होंने आगे कहा कि चिकित्सकों की सेवा और समर्पण समाज के लिए अनमोल है। कार्यक्रम के दौरान डा. के. के. तिवारी (ग्रामीण चिकित्सा सहायक), डॉ. अर्चना कश्यप, डॉ. आकांक्षा दुबे (मेडिकल ऑफिसर), कौशल्या नागदौने (स्टाफ नर्स), श्रीधर राव (स्टाफ नर्स), दिलीप कुमार व देवनारायण (ड्रेसर), मानसी महिलांगे (आरएमएएच), शैलेश हारून, वीरेंद्र रजक (वाहन चालक), मनोज यादव (गार्ड) सहित सभी कर्मचारियों को गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस सम्मान समारोह में हृस्स् स्वयंसेवक संगीता साहू, काजल यादव, दीपक कुमार राठौर और दिव्या साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य चिकित्सकों के प्रति आभार प्रकट करना और समाज में उनके योगदान को सराहना देना रहा। आयोजन में सेवा, समर्पण और स्वास्थ्य के मूल्यों को केंद्र में रखकर युवाओं को प्रेरित किया गया।

Related Articles

Back to top button