छत्तीसगढ़राजधानी

कांग्रेस की सभा स्थल में जलभराव, आ रहे खडग़े

Encharcamiento en el lugar de la reunión del Congreso, Khadge está llegando

रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे. राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में उनकी विशाल सभा प्रस्तावित है. लेकिन इस कार्यक्रम पर संकट के बादल छाए हुए हैं. सभास्थल पर लगाए गए तीन बड़े डोम में पानी भर गया है. आम जनता के बैठने की जगह पर जलभराव हो गया है. पानी को निकालने की कोशिशें जारी है.
कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े आज सुबह 11:30 बजे दिल्ली से रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे. दोपहर 1 बजे किसान जवान संविधान जनसभा में शामिल होंगे. इसके बाद 4 बजे वह पीसीसी मुख्यालय राजीव भवन जाएंगे. राजीव भवन में पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक लेंगे. शाम 5 बजे प्रदेश कार्यकारिणी की विस्तृत बैठक लेंगे. फिर वह शाम 6 बजे दिल्ली लौट जाएंगे.
राष्ट्रीय अध्यक्ष खडग़े के दौरे को लेकर प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट रविवार को रायपुर पहुंचे थे. उन्होंने कल सभा स्थल का निरीक्षण भी किया था. सचिन पायलट ने सभा स्थल पर ही पदाधिकारियों और नेताओं से चर्चा की. इसके साथ-साथ ही अव्यवस्था से बचने पुलिस के अधिकारियों से भी बातचीत की थी।

Related Articles

Back to top button