छत्तीसगढ़राजधानी

मुख्यमंत्री साय ने कवर्धा में सडक़ दुर्घटना पर जताया शोक

घायलों की समुचित चिकित्सा एवं आवश्यक मदद के जिला प्रशासन को दिए निर्देश

रायपुर, 11 जुलाई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कवर्धा जिले के आगरपानी के पास हुई सडक़ दुर्घटना में पांच लोगों के दु:खद निधन और चार अन्य के घायल होने पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने घायलों की समुचित चिकित्सा एवं आवश्यक मदद के निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं।
मुख्यमंत्री श्री साय ने दिवंगत आत्माओं को शांति और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

Related Articles

Back to top button