छत्तीसगढ़राजधानी

रायपुर में हुई बारिश, आज फिर तेज आंधी तूफान का अलर्ट

Lluvias en Raipur, alerta de fuerte tormenta nuevamente hoy

रायपुर। प्रदेश की राजधानी रायपुर समेत आस-पास के इलाकों में देर रात से जमकर बारिश हुई है। देर रात से बारिश के चलते एक बार फिर लोगों को गर्मी से राहत मिल गई है। इसी बीच मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने बिलासपुर और सरगुजा संभाग के जिलों में जमकर बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही विभाग ने रायपुर, दुर्ग-भिलाई, राजनांदगांव, कबीरधाम, बालोद, बेमेतरा, बलौदाबजार, कांकेर समेत अधिकांश जिलों में भी भारी बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने बारिश के साथ-साथ तेज आंधी तू$फान चलने की भी संभवना जताई है।
आपको बता दें कि, राजधानी रायपुर समेत आस-पास के इलाकों में देर रात से हो रही बारिश के चलते मौसम खुशनुमा हो गया है। बुधवार सुबह से ही सभी जगह बादल छाए हुए हैं और बारिश भी हो रही है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ आंधी-तू$फान और बिजली गिरने की संभावना भी जताई है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि, बिना किसी आवश्यक काम से घर के बाहर न निकले।

Related Articles

Back to top button