छत्तीसगढ़राजधानी

मेकाहारा में तीन दिवस के अवकाश के बीच 16 को ओपीडी दो घंटे खुली रहेगी

OPD will remain open for two hours on 16th amid three days holiday in Mekahara

रायपुर। लगातार तीन दिवसों (15, 16 और 17 अगस्त) के शासकीय अवकाश के बीच मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 16 अगस्त 2025 (शनिवार) को डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय के बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) का संचालन प्रात: 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगा।
विदित हो कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस, 16 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व तथा 17 अगस्त रविवार को अवकाश रहेगा। ऐसे में अवकाश के दिनों में भी मरीजों को आवश्यक चिकित्सा सेवा का लाभ मिले, इस उद्देश्य से यह व्यवस्था की गई है। वहीं आपात चिकित्सा विभाग (कैजुअल्टी डिपार्टमेंट) की सेवायें पूर्व की भाँति 24 घंटे यथावत् जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button