
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर राजधानी रायपुर का आसमान एक बार फिर भारतीय वायुसेना के शौर्य और कौशल का साक्षी बनेगा। 5 नवंबर को नवा रायपुर के सेंध जलाशय के ऊपर भारतीय वायुसेना की सूर्य किरण एरोबेटिक टीम अपने रोमांचक हवाई करतबों का प्रदर्शन करेगी।
इस भव्य कार्यक्रम में सूर्यकिरण टीम के 9 फाइटर प्लेन आसमान में अद्भुत फॉर्मेशन बनाते हुए उड़ान भरेंगे। शो के लिए पूरी टीम रायपुर पहुंच चुकी है।
कल 5 नवंबर को समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच
स्थान: सेंध लेक, नवा रायपुर में होगी। एयर शो की अवधि: लगभग 30 से 35 मिनट की होगी।
रायपुर में यह दूसरा मौका है जब सूर्यकिरण टीम का एयर शो हो रहा है, पिछली बार यह आयोजन 2009 में बूढ़ातालाब के ऊपर हुआ था।
पत्रकार वार्ता में सूर्यकिरण टीम के लीडर ग्रुप कैप्टन अजय दशरथी ने बताया कि इस प्रदर्शन का उद्देश्य सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि युवाओं में देशभक्ति का भाव और भारतीय वायुसेना में शामिल होने की प्रेरणा देना है। इस शो में छत्तीसगढ़ के फाइटर पायलट गौरव पटेल भी हिस्सा लेंगे। टीम के अन्य सदस्य ग्रुप कैप्टन सिद्धेश कार्तिक, स्क्वाड्रन लीडर जसदीप सिंह, राहुल सिंह, संजेश सिंह और फ्लाइट लेफ्टिनेंट कंवल संधू भी मौजूद रहे।



