देश / विदेश

चार मंजिला रिहायशी इमारत में भीषण आग लगने से 6 की मौत

आग बुझाने के लिए कुल 25 गाडिय़ों को तैनात किया गया

नई दिल्ली। दिल्ली के पालम इलाके में बुधवार को एक चार मंजिला रिहायशी इमारत में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इमारत में आग लगने से 6 लोगों की मौत हो गई है। आग लगने की सूचना मिलते ही दिल्ली अग्निशमन सेवा की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरी इमारत धुएं और लपटों से घिर गई।दमकल विभाग के अनुसार, मौके पर आग बुझाने के लिए कुल 25 गाडिय़ों को तैनात किया गया है। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने की कोशिश की और धीरे-धीरे स्थिति को नियंत्रण में लाया जा रहा है।
आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आग लगने के बाद इलाके में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई थी। कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और दमकल विभाग की टीमों को सहयोग करने लगे। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर आसपास के क्षेत्र को खाली कराया और यातायात को नियंत्रित किया।प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि इमारत की सुरक्षा व्यवस्था और आग से बचाव के इंतजामों की भी जांच की जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
आग के कारणों का पता लगने के लिए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इसके लिए टीम का भी गठन किया गया है और लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button