देश / विदेश

एलपीजी सिलेंडर नया वित्तीय वर्ष शुरू होते ही हुआ महंगा

नई दिल्ली। नया वित्तीय वर्ष शुरू होते ही भारत में एलपीजी कीमतों ने आम लोगों को झटका दिया है। 1 अप्रैल से 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 195.50 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी गई है। नई कीमतें आज से लागू हो गई हैं। हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के इस फैसले का सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारियों पर पड़ेगा। इसके चलते खाने-पीने की चीजों की कीमतों में बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिससे आम उपभोक्ताओं की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।
विशेषज्ञों के मुताबिक होर्मूज जलडमरूमध्य में आपूर्ति बाधित होने और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के कारण गैस की कीमतों में वृद्धि हुई है। ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच जारी तनाव से वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर असर पड़ा है, जिसका प्रभाव भारत समेत कई देशों में देखने को मिल रहा है।
नई दरों के अनुसार, राजधानी नई दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर अब 2078.50 रुपये में मिलेगा, जो पहले 1884.50 रुपये था। कोलकाता में कीमत 2208 रुपये, मुंबई में 2031 रुपये और चेन्नई में 2246.50 रुपये हो गई है।

Related Articles

Back to top button