शिक्षक समाज की रीढ़, विद्यार्थियों का सही मार्गदर्शन ही हमारा ध्येय : प्रमोद रजक
जेडी कान्वेंट स्कूल मचखण्डा में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, विद्यार्थियों ने शिक्षकों को किया सम्मान

सीपत (हिमांशु गुप्ता)। जेडी कान्वेंट स्कूल मचखण्डा में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने प्रिय शिक्षकों का सम्मान करते हुए उन्हें उपहार भेंट किए और आशीर्वाद प्राप्त किया।
विद्यालय प्रांगण में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी शानदार प्रस्तुति दी गई, जिसे देखकर उपस्थितजनों ने खूब सराहना की। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य प्रमोद रजक ने संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक समाज की रीढ़ होते हैं। शिक्षा से ही विद्यार्थी जीवन में आगे बढक़र अपने परिवार, समाज और देश का नाम रोशन करते हैं। शिक्षण केवल एक पेशा नहीं बल्कि एक पुनीत सेवा है। हमारा प्रयास सदैव यही रहेगा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ संस्कारों की भी शिक्षा मिले, ताकि वे आदर्श नागरिक बन सकें। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने गुरुजनों का सम्मान करें और जीवन में मेहनत व अनुशासन को अपनाकर सफलता की ऊंचाइयों को छुएं। कार्यक्रम में स्कूली स्टाफ के साथ बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे और उन्होंने पूरे उत्साह के साथ शिक्षक दिवस का आनंद लिया।



