
रायपुर, 13सितंबर। गौरव पथ स्थित होटल ट्राइटोन में आयोजित कवि सम्मेलन काव्योदय में शिरकत करने देवास से पधारे, वीररस के विख्यात कवि शशिकांत यादव का छ: ग प्रगतिशील यादव महासंघ के कार्यालय में पदाधिकारी गण निरंजन सिंह यादव, जितेंद्र बहादुर यादव, राकेश यदु, डॉ एन पी यादव, रविंद्र सिंह, उपाध्यक्ष शशि कांत यादव, रामलाल यादव आदि ने पटका पहना उन्हें बतौर स्मृति चिन्ह भागवत गीता की प्रति और वॉल क्लॉक भेंट की ।
इस अवसर पर महासचिव निरंजन सिंह यादव ने कविवर को प्रगतिशील यादव महासंघ की स्थापना के रजत जयंती वर्ष में साल भर चलने वाले कार्यक्रम के प्रथम समारोह यादव शिरोमणि गौरव सम्मान, जो कि 21सितम्बर को होगा, की जानकारी दे उन्हें आमंत्रित किया। ज्ञात हो कि यह आयोजन यादव महासंघ और संगठन को मजबूती देने वाले 32 दिवंगत आजीवन सदस्यों की स्मृति में संपन्न होने वाला है। इस अवसर पर सुभाष राठी एवं अनिल अग्रवाल भी उपस्थित थे ।



