छत्तीसगढ़

लुतरा शरीफ उर्स का इश्तेहार जारी, वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज 11 अक्टूबर को कव्वाली में देंगे हाजिऱी

सीपत (हिमांशु गुप्ता)। सूफी संत हजरत बाबा सैय्यद इंसान अली शाह रहमतुल्लाहि अलैह की दरगाह लुतरा शरीफ में 9 अक्टूबर से 12 अक्टूबर 2025 तक आयोजित होने वाले 4 दिवसीय 67वें सालाना उर्स पाक का इश्तेहार गुरुवार को छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड रायपुर के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) ने विमोचित किया।
राजधानी रायपुर स्थित वक्फ बोर्ड कार्यालय में इश्तेहार जारी करते हुए डॉ. सलीम राज ने कहा कि लुतरा शरीफ की दरगाह कौमी एकता और गंगा-जमुनी तहज़ीब की जीवंत मिसाल है। यहां हर धर्म के लोग मुरादे लेकर आते हैं और आस्था है कि बाबा की दरगाह से सबकी मुरादें पूरी होती हैं। दरगाह इंतेजामिया कमेटी के पदाधिकारियों ने वक्फ बोर्ड चेयरमैन व बोर्ड के सभी सदस्यों और पूर्व चेयरमैन सलाम रिज़वी को उर्स पाक में शरीक होने का न्योता दिया। दावत कबूल करते हुए डॉ. सलीम राज ने 11 अक्टूबर को होने वाले कव्वाली प्रोग्राम में शिरकत करने की सहमति दी। कमेटी की ओर से दरगाह परिसर में जारी निर्माण कार्यों की जानकारी भी दी गई। इस मौके पर कमेटी के उपाध्यक्ष मोहम्मद सिराज, सेक्रेटरी रियाज़ अशरफी, खजांची रौशन खान, मेम्बर फिरोज खान और दरगाह के खादिम मोहम्मद उस्मान खान मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button