छत्तीसगढ़

महतारी वंदन योजना के पैसे की वसूली बिजली बिलों से कर रही है सरकार: सुनील पटेल

- युकां ने फूंका बिजली बिल , सीपत विद्युत कार्यालय के सामने जमकर विरोध प्रदर्शन, एई को सौंपा लैंप

सीपत (हिमांशु गुप्ता)। प्रदेश में बिगड़ती विद्युत व्यवस्था और आसमान छूती बिजली दरों के खिलाफ मंगलवार को सीपत सबस्टेशन परिसर के सामने युवा कांग्रेस ने जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। मस्तूरी विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुनील पटेल के नेतृत्व में हुए इस आंदोलन में कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए और प्रतीकात्मक रूप से बिजली बिल जलाकर अपना गुस्सा जाहिर किया।
आंदोलन की अगुवाई करते हुए मस्तूरी विधानसभा युकां अध्यक्ष सुनील पटेल ने तीखे तेवर में कहा कि भाजपा सरकार जनता की जेब पर सीधा डाका डाल रही है। आम आदमी का घर चलाना मुश्किल हो गया है। सुनील पटेल ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ में बिजली बिल के नाम पर जनता को लुट रही है। किसानों को राहत देने के बजाय बिजली बिलों से लूट की जा रही है। एक ओर सरकार सौर ऊर्जा की बात करती है भी दूसरी ओर प्रदेश की बिजली अन्य राज्यों में बेची जा रही है। सुनील पटेल ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार महतारी वंदन योजना के नाम पर महिलाओं को जो पैसा दे रही है, उसे बिजली बिलों के जरिए वसूल कर रही है। सरकार का असली चेहरा यही है एक हाथ से मदद दिखाना और दूसरे हाथ से लूट करना। यह जनता के साथ खुला धोखा है।
कांग्रेस कार्यकर्ता किसी भी कीमत पर जनता को लूटने नहीं देंगे। अगर सरकार ने दरों में बढ़ोतरी वापस नहीं ली, तो सडक़ से विधानसभा तक बड़ा आंदोलन होगा। सीपत ब्लॉक युकां अध्यक्ष प्रीतेश पनौरे ने भी अपनी बात रखते हुए कहा कि महंगी बिजली देकर सरकार आम जनता की पीठ पर बोझ लाद रही है। युवा कांग्रेस जनता की ताकत के साथ खड़ी है और आने वाले दिनों में यह आंदोलन और तेज़ किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि सीपत विद्युत विभाग के एई कौशल जायसवाल व प्रभारी जेई रंजना देवांगन को लैंप भेंटकर प्रतीकात्मक रूप से सरकार को चेतावनी दी कि यदि बिल बिल नहीं पटाने के नाम पर किसी के यहां तार नहीं काटा जाना चाहिए , बिजली बिल के नाम पर किसी के घर में अंधेरा नहीं होनी चाहिए और यदि इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। इस दौरान प्रदर्शकारियों में मस्तूरी विधानसभा युकां अध्यक्ष सुनील पटेल , युकां जिला महासचिव वीरेंद्र लैहर्षण , जनपद सदस्य देवी कुर्रे , जिला उपाध्यक्ष राजू सूर्यवंशी , सीपत युकां ब्लॉक अध्यक्ष प्रीतेश पनौरे , द्वारिका प्रसाद लास्कर , रामेश्वर धीवर , दिलीप मननेवार , मस्तूरी मीडिया संयोजक सुनील कुमार सूर्यवंशी , अश्वनी पटेल , जसवंत सिंह , अविनाश लैहर्षण , हिमांशु सूर्यवंशी , रितेश अंचल , कोमल , अभिषेक चंद्राकर , सिद्धार्थ सूर्यवंशी , समीर सूर्यवंशी, धनंजय , अरुण , अजीत , हिमांशु डोंगरे , प्रकाश सहित भारी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता और एनएसयूआई सदस्य मौजूद रहे। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई और पूरे परिसर में बिजली दरों की लूट बंद करो , बिजली चोर गद्दी छोड़ के नारों से गूंज उठी।

Related Articles

Back to top button