साहू समाज केंद्र पाराघाट की नई कार्यकारिणी गठित, अध्यक्ष बने शिवनारायण साहू, उत्साह से जुड़े इकाई पदाधिकारी

सीपत (हिमांशु गुप्ता)। साहू समाज केंद्र पाराघाट की बैठक सोमवार को एरमसाही में बड़े उत्साह और भाईचारे के माहौल में सम्पन्न हुई। बैठक में समाज की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें शिवनारायण साहू को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी शिव साहू को सौंपी गई, वहीं महिला उपाध्यक्ष के रूप में कीर्तन साहू को चयनित किया गया। कार्यकारिणी में कोषाध्यक्ष बद्री साहू, सचिव कोमल प्रसाद साहू, संगठन सचिव रेवाशंकर साहू (पु.) और त्रिवेणी साहू (म.) को नियुक्त किया गया। वहीं लोभेराम साहू को संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई।
बैठक में समाज के विभिन्न ग्राम इकाइयों से पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे, जिनमें सीपत से संतोष साहू, मड़ई से लक्ष्मी साहू, शालिक साहू, बिहारी साहू, शेषनारायण साहू, नवागांव से विनोद साहू, दर्राभांठा से घनश्याम साहू विशेष रूप से शामिल रहे। सभी ग्राम इकाइयों के पदाधिकारियों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए समाज की एकजुटता और विकास के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष शिवनारायण साहू ने कहा कि यह मेरे लिए गर्व और जिम्मेदारी का क्षण है। समाज ने जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करूंगा। हमारा लक्ष्य समाज को शिक्षा, संगठन और संस्कार की ओर अग्रसर करना होगा। सभी ग्राम इकाइयों के साथ मिलकर हम समाज को नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगे।
संगठन सचिव रेवाशंकर साहू ने कहा कि समाज की ताकत उसकी एकता है। कार्यकारिणी समाज की बेहतरी और युवाओं को मुख्यधारा से जोडऩे के लिए निरंतर कार्य करेगी। हम चाहते हैं कि आने वाली पीढिय़ाँ शिक्षा और संगठन की मजबूती के साथ समाज का नाम रोशन करें। बैठक का माहौल पूरी तरह उत्साहपूर्ण रहा। इकाई पदाधिकारियों ने समाज की मजबूती और नई कार्यकारिणी के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का संकल्प लिया।



