छत्तीसगढ़

लुतरा शरीफ में सीपत प्रेस क्लब के पत्रकारों ने दरगाह में चढ़ाई चादर, मांगी अमन-चैन की दुआ

उर्स के पहले दिन इंतजामिया कमेटी ने मोमेंटो और साफा देकर किया पत्रकारों का सम्मान

सीपत (हिमांशु गुप्ता)। हजरत बाबा सैय्यद इंसान अली शाह रहमतुल्लाह अलैह के 67वें सालाना उर्स के पहले दिन लुतरा शरीफ की दरगाह पर श्रद्धा और भाईचारे का अनोखा नजारा देखने को मिला। इस अवसर पर सीपत प्रेस क्लब के पत्रकारों ने दरगाह पहुंचकर बाबा साहब की मजार पर चादर चढ़ाई और क्षेत्र की खुशहाली, अमन-चैन और आपसी सौहार्द की कामना की। उर्स कमेटी की ओर से आए पत्रकारों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
इंतजामियां कमेटी के सदस्यों ने प्रेस क्लब के प्रतिनिधियों को मोमेंटो और पारंपरिक साफा देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रदीप पांडेय ने कहा कि बाबा साहब हर धर्म, हर मजहब, हर जाति के लोगों को एक समान स्नेह से अपनाते हैं। उनकी दरगाह इंसानियत और कौमी एकता की जीवंत मिसाल है। यहां आकर आत्मिक शांति का अनुभव होता है। लुतरा शरीफ सिर्फ एक दरगाह नहीं, बल्कि यह वह जगह है जहां प्रेम, सद्भाव और एकता की रोशनी हर दिल को रोशन करती है। उन्होंने इंतजामियां कमेटी को इस बेहतर आयोजन के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक और सामाजिक आयोजन समाज में भाईचारे और समरसता को मजबूत बनाते हैं। इस दौरान प्रेस क्लब सीपत के अध्यक्ष प्रदीप पांडेय, उपाध्यक्ष कोमल पाटनवार, सचिव देवेश शर्मा, कासिम अंसारी, हिमांशु गुप्ता, मो. नजीर, हरीश गुप्ता एवं ओमगिरी गोस्वामी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button