छत्तीसगढ़

एनटीपीसी सीपत में बीएमएस की प्रचंड जीत, त्याग-तपस्या की पहचान के साथ कर्मचारी हित का लहराया परचम

पंचिंग हटाने सहित प्रमुख मांगों पर इसी महीने बड़ा फैसला, नई टीम ने दिया भरोसा; कर्मचारियों ने गुलाल, बाजे-गाजे और पटाखों के साथ मनाया जश्न

सीपत (हिमांशु गुप्ता)। एनटीपीसी में प्रतिनिधि यूनियन चुनाव में बीएमएस की धमाकेदार जीत एनटीपीसी सीपत में शनिवार को प्रतिनिधि यूनियन का बहुप्रतीक्षित चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ। कुल 399 मतदानों में से 179 वोट हासिल कर बीएमएस ने निर्णायक बढ़त बनाई, जबकि इंटक को 160 और सीटू को 60 वोट मिले। इस तरह बीएमएस ने इंटक को 19 मतों से मात देकर परचम फहरा दिया। जीत की घोषणा होते ही एनटीपीसी प्लांट के बाहर बाजे–गाजे, गुलाल, पटाखों और नारों के बीच जबरदस्त उल्लास का माहौल छा गया। कार्यकर्ताओं ने ‘बीएमएस की क्या पहचान’ त्याग, तपस्या और बलिदान तथा ‘देशहित में करेंगे काम’ जैसे गगनभेदी नारे लगाकर जीत का जश्न मनाया।

अध्यक्ष देवप्रताप टंडन ने कहा – हमारा विजऩ साफ, सिर्फ कर्मचारियों का हित

बीएमएस अध्यक्ष देवप्रताप टंडन ने कहा कि कर्मचारियों ने हमारे प्रति जो विश्वास जताया है, वह ऐतिहासिक है। हमारा एक ही विजऩ है—सिर्फ कर्मचारियों का हित। पिछली यूनियन कर्मचारियों की समस्याओं को हल करने में विफल रही, इसलिए साथियों ने इस बार हमें पूर्ण बहुमत से विजय दिलाई। इस विश्वास को हम काम से साबित करेंगे।

महामंत्री सुशील सूर्यवंशी का बड़ा बयान : पंचिंग सिस्टम सहित मुद्दे इसी महीने हल करेंगे

महामंत्री सुशील सूर्यवंशी ने कहा कि कर्मचारियों के मान , सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा लड़ाई जारी रहेगी। 12 बिंदुओं की घोषणाओं को हम जल्दी पूरा करेंगे। दो–चार अहम मुद्दे इसी महीने निपटा दिए जाएंगे। सबसे पहले ‘पंचिंग’ जैसी विकराल समस्या को तत्काल हटवाने की दिशा में काम होगा। कर्मचारियों के एचआरए से जुड़े मुद्दों पर भी तेजी से कार्रवाई होगी।

कार्यकारिणी अध्यक्ष अंकुरधर दीवान : यह जीत बीएमएस की नहीं , कर्मचारियों की जीत

कार्यकारिणी अध्यक्ष अंकुरधर दीवान ने कहा कि यह जीत बीएमएस की नहीं, कर्मचारियों की जीत है। कार्यकर्ताओं की मेहनत और कर्मचारियों के भरोसे ने यह परिणाम दिया है। हम इस भरोसे को पूरी निष्ठा से निभाएंगे।

जश्न में उमड़ा जनसैलाब—बीएमएस टीम का जुटा दमदार समर्थन

जीत के बाद बीएमएस के मुख्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कर्मचारी जश्न में शामिल हुए। कार्यक्रम में विशेष रूप से मौजूद रहे जिसमें अध्यक्ष देवप्रताप टंडन, महामंत्री सुशील सूर्यवंशी, कार्यकारिणी अध्यक्ष अंकुरधर दीवान, प्रीतम सिंह राजपूत, संदीप शर्मा, चेलेंजर राठौर, सतीश गिरी, उमेश साहू, रामकुमार कैवर्त, ललित साहू, प्रफुल सिंह, रमेश सिंह, सतीश गोड़, जुगल मिश्रा, ब्रजकिशोर, सतीश गुप्ता, दीपक गुप्ता, आशीष ताम्बेली, अर्जुन वस्त्रकर, सुशील यादव, सुनील यादव, सोमधर दीवान, गड़ेश पटेल, रश्मि क्षत्रिय, देवेंद्र क्षत्रिय, हुसैन कुर्रे, राजिंस बेनर्जी, संजय पटेल, शोभा पटेल, टिकेश्वर पटेल, संतोष केवट, सुरेश राठौर, ऋषि ताम्बेली, राजीव शर्मा, रमाशंकर पटेल, अविनाश चौबे सहित अनेक पदाधिकारी व कर्मचारी। एनटीपीसी परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पूरा दिन बीएमएस की वापसी और बदलाव की उम्मीदों को लेकर चर्चाओं का दौर चलता रहा।

Related Articles

Back to top button