छत्तीसगढ़राजधानी

पुलिस ने की ड्रिंक एंड ड्राइव पर कड़ी कार्रवाई

10 दिनों में 53 वाहन जब्त

रायपुर। रायपुर पुलिस ने ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ पूरी ताकत के साथ कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर रात 11 बजे से सुबह 2 बजे तक विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का लक्ष्य नशे की हालत में वाहन चलाने वालों को रोकना और सडक़ हादसों में कमी लाना है।
पिछले दस दिनों में पुलिस ने 29 कार, 14 मोटर साइकिल, 7 मालवाहक वाहन, 1 ई रिक्शा और 2 यात्री बसों सहित कुल 53 वाहनों पर कार्रवाई की है। अब तक कुल 1432 नशे में वाहन चलाने वाले चालकों पर प्रकरण बनाए गए हैं। सभी वाहनों को मौके पर ही जब्त कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां 10 हजार से 15 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया गया। लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई अलग से जारी है।

Related Articles

Back to top button