छत्तीसगढ़

मस्तूरी विधानसभा को सडक़ विकास की ऐतिहासिक सौगात

ग्रामीण अंचल को विकास की मुख्यधारा से जोडऩे की मजबूत पहल, आवागमन व अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार

विधायक दिलीप लहरिया के अथक प्रयासों से PMGSY-4 के तहत 15.44 करोड़ की 6 सडक़ों को मिली मंजूरी

सीपत (हिमांशु गुप्ता)। प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना PMGSY-4 के अंतर्गत (बैच-1), वर्ष 2025-26 में मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र को सडक़ विकास की एक बड़ी और ऐतिहासिक सौगात मिली है। क्षेत्रीय विधायक दिलीप लहरिया के सतत, सशक्त और जनहितकारी प्रयासों के परिणामस्वरूप ग्रामीण अंचलों की बहुप्रतीक्षित मांग आज साकार हुई है। PMGSY-4 (बैच-1) के तहत मस्तूरी विधानसभा में कुल 6 ग्रामीण सडक़ों को स्वीकृति प्रदान की गई है, जिनकी कुल लंबाई 17.33 किलोमीटर तथा अनुमानित लागत 15.44 करोड़ है। ये सडक़ें वर्षों से बदहाली का दंश झेल रहे ग्रामीण क्षेत्रों को पक्के मार्ग से जोड़ते हुए विकास की नई इबारत लिखेंगी। इन सडक़ों में बिटकुला से हरदुली (व्हाया निरतु) लंबाई 3.70 किमी राशि 327.42 लाख , गतौरा जयरामनगर मेन रोड से अंबेडकर नगर लंबाई 3.40 किमी राशि 307.67 लाख ,सुकुलकारी से बेल्हा लंबाई 3.73 किमी राशि 332.22 लाख , बैट्री स्कूल से भक्तिन मोहल्ला लंबाई 2.20 किमी राशि 188.67 लाख , बिनौरी डिपरीपारा नहर से हरदी लंबाई 1.70 किमी राशि 160.25 लाख , सोंठी से पिपरनार छिंदनार लंबाई 2.60 किमी राशि 227.91 लाख शामिल है। 15.44 करोड़ की लागत से 17.33 किमी के कुल 6 सडक़ों का निर्माण होना है।
इन सडक़ों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा, कृषि उपज के परिवहन में सुविधा, शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं तक बेहतर पहुंच तथा स्थानीय रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी। यह परियोजना मस्तूरी विधानसभा के सामाजिक-आर्थिक विकास को नई दिशा देने वाली साबित होगी। विधायक दिलीप लहरिया ने कहा कि यह स्वीकृति केवल मेरी नहीं, बल्कि मस्तूरी विधानसभा के हर ग्रामीण, हर कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि की जीत है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत, जनता की मांग और हमारे निरंतर प्रयासों का यह सकारात्मक परिणाम है। मस्तूरी का समग्र विकास मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। विधायक श्री दिलीप लहरिया ने आगे बताया कि आने वाले समय में क्करूत्रस्ङ्घ-4 के बैच-2 एवं बैच-3 के माध्यम से मस्तूरी विधानसभा की 17 और सडक़ों को स्वीकृति दिलाने के लिए वे लगातार शासन स्तर पर प्रयासरत हैं, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण बस्तियां पक्की सडक़ों से जुड़ सकें। उन्होंने कहा कि सडक़, बिजली, पानी और रोजगार—ये केवल वादे नहीं, बल्कि हमारी प्रतिबद्धता है।
मस्तूरी विधानसभा को विकास का मॉडल बनाना हमारा लक्ष्य है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इन सभी कार्यों के टेंडर शीघ्र जारी किए जाएंगे तथा टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होते ही निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिए जाएंगे। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों, जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक दिलीप लहरिया के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे मस्तूरी विधानसभा के विकास की दिशा में मील का पत्थर बताया है।

Related Articles

Back to top button