राजधानी
कवासी लखमा को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

रायपुर। छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में पूर्व मंत्री कवासी लखमा को जमानत मिल गई है। इस मामले में मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई, जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें जमानत देने का आदेश दिया है। ईडी ने कवासी लखमा को 15 जनवरी 2025 को गिरफ्तार किया था।
बता दें कि शराब घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को छत्तीसगढ़ शराब घोटाले को लेकर करीब ढाई घंटे सुनवाई हुई। वकीलों की दलीलें सुनन के बाद कोर्ट ने कवासी लखमा को सशर्त जमानत दी है। ईडी का आरोप है कि पूर्व मंत्री और मौजूदा विधायक कवासी लखमा सिंडिकेट के अहम हिस्सा थे। लखमा के निर्देश पर ही सिंडिकेट काम करता था। इनसे शराब सिंडिकेट को मदद मिलती थी। वहीं, शराब नीति बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।



