राजधानी

रायपुर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का पदभार ग्रहण समारोह आज

मुख्यमंत्री साय होंगे शामिल

रायपुर, 5 फरवरी। रायपुर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का ‘पदभार ग्रहण समारोह’ आज 5 फरवरी को आयोजित होगा। मोतीबाग चौक स्थित स्व. मधुकर खेर स्मृति भवन रायपुर प्रेस क्लब प्रांगण में होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। शाम 6 बजे रायपुर प्रेस क्लब परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, मंत्री केदार कश्यप, ओपी चौधरी, रायपुर नगर के सभी विधायकगण राजेश मूणत, सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, महापौर मीनल चौबे, हरिभूमि समाचार पत्र समूह के प्रधान संपादक और वरिष्ठ पत्रकार डॉ. हिमांशु द्विवेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस अवसर पर विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं के संपादक और वरिष्ठ पत्रकारगण भी उपस्थित रहेंगे।
समारोह के दौरान अध्यक्ष मोहन तिवारी, महासचिव गौरव शर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप साहू, कोषाध्यक्ष दिनेश यदु, और सहसचिव निवेदिता साहू व भूपेश जांगड़े आधिकारिक रूप से अपना कार्यभार संभालेंगे।

Related Articles

Back to top button