राजधानी

कामाख्या मंदिर देवेंद्र नगर में महाशिवरत्रि पर विशेष पूजन अभिषेक

15 फरवरी को फोकटपारा कामाख्या मंदिर में हवन-प्रसादी वितरण होगा

रायपुर। मां कामाख्या मंदिर देवेंद्र नगर फोकटपारा में महाशिवरात्रि पर बाबा महादेव की पंचगव्य स्नान औऱ अभिषेक पूजन -हवन 15 फरवरी को होगा। यह जानकारी देते हुए मां कामाख्या के उपासक आचार्य हिरेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि देवेंद्र नगर स्थित कामाख्या मंदिर में हर साल की तरह इस साल भी महाशिवरात्रि पर विशेष पर पंचगव्य पूजन के साथ हवन औऱ प्रसादी वितरण होगा।
पं. हिरेद्र विश्वकर्मा ने बताया कि पंचगव्य स्नान के साथ बेल पत्र पर केशर चंदन से अनार की कलम से ओ्म नम: शिवाय लिखकर, आकड़े के फूल भगवान भूतभावन महादेव को समर्पित किया जाएगा। इस वर्ष की महाशिवरात्रि भौम अमावस्या मंगलवार को शतमिशा नक्षत्र में मनाया जाएगा इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजन से अश्वमेघ यज्ञ का पुण्य फल मिलता है। जिस कन्या के विवाह में देरी हो रही है तो इस महाशिवरात्रि में विशेष पूजन करती है तो शीग्र विवाह के योग बन जाएंगे। साथ ही महाशिवरात्रि के दिन पूजन करने से मनुष्य को मृत्युतुल्य कष्ट से मुक्ति मिल जाती है। इस बार महाशिवरात्रि भौम अमावस्या पर कई सौ साल बाद पड़ रही है। यह दुर्लभ योग सैकड़ों साल के बाद मनुष्यों को मिल रही है। आचार्य ने बताया कि इश दिन पारे के शिवलिंग का विसेष पूजन अभिषेक करने से भी अश्वमेघ यज्ञ का पुण्य मिलने के साथ सभी पापों और तापों से मुक्ति मिल जाती है। देवेंद्र स्थित मां कामाख्या मंदिर में हर साल महाशिवरात्रि पर पिछले 50 सालौं से विशेष पूजन हो रहा है। लगातार देस भर से श्रद्धालु यहां महाशिवरात्रि और बड़ी पूजा यानी 26 जून को होने वाली अम्बू वाची योग पूजा में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त कर रहे है।

महिमा पारद शिवलिंग की

पं. हिरेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि सृष्टि के प्रारंभ से ही आशुतोष भगवान सदाशिव की आराधना निराकार और साकार दोनों ही रूपों में की जाती रही है. मनुष्य के अलावा शिव आराध देवता, दानव, किन्नर, गंधर्व, भूत-प्रेत पिशाचादि इतर योनि के जीव भी करते हैं. भगवान महेश से बढक़र कोई अन्य देव नहीं है इसलिए उन्हें महादेव कहा गया है. इनकी लिंग रूप में आराधना युगों-युगों से की जाती रही है. ये लिंग अनेक प्रकार की धातु, मणि, मिट्टी और पाषाण से निर्मित होते हैं हैं किंतु इन सबमें सर्वोच्च शिवलिंग पारद धातु से निर्मित माना गया है. रसेन्द्र पुराण में कहा गया है-बद्ध – साक्षात्सदाशिव यानी दोष हीन बद्ध पारा साक्षात् सदाशिव का ही रूप है इसलिए महाशिवरात्रि सहित प्रत्येक माह में पडऩे वाले प्रदोष व्रत पर इसकी उपासना विशेष पुण्यदायिनी होती है.

शिवलिंग में तैंतीस कोटि देवी-देवता का निवास

शिवलिंग में शिव शक्ति लक्ष्मी कुबेर सहित तैंतीस कोटि देवता का निवास होता है. इसे घर में स्थापित करने पर भूमिदोष, पितृदोष, कुल देवी देवता के दोष और नवग्रह से होने वाली पीड़ा से मुक्ति मिलती है. बद्ध पारद और भगवान शिव में कोई अन्तर नहीं है. इनका ध्यान करने से मन की चंचलता शांत होती है. पारद में एक अरब गुण होते हैं. इसके ‘दर्शन, स्पर्श और पूजन से मिलने वाले फल के बारे में कहा गया है कि जो मनुष्य भक्ति पूर्वक रसलिंग बनाकर पूजन करता है वह तीनों लोकों में जितने शिवलिंग हैं, उन सब की पूजा के फल को प्राप्त होता है, स्वयंभू सहस्त्रों शिवलिंगों को पूजा करने से जो फल प्राप्त होता है, उससे करोड़ गुना फल पारद शिवलिंग की पूजा से प्राप्त होता है-केदारादीनि लिंगानि पृथिव्यां यानि कानिचित । तानि दृष्टवा य यत्पुण्यं तत्पुण्यं रसदर्शनात् ।। यानी इस पृथ्वी पर केदारनाथ से लेकर जितने भी शिवलिंग हैं उन सबके दर्शन करने से जो पुण्य प्राप्त होता है, वह पुण्य केवल पारदशिवलिंग के दर्शन मात्र से होता है. अन्य स्थान पर कहा गया है कि हे पार्वती ! जो मनुष्य हृदय कमल में स्थित पारद का स्मरण करता है, वह अनेक जन्मों के सचित पापों में तत्काल छूट जाता है. पारद शिवलिंग की महिमा का वर्णन इन शब्दों में पढक़र स्वत: श्रद्धा जाग्रत हो जाती है- जो पुण्य एक सौ अश्वमेध यज्ञ करने से करोड़ो गाए दान करने से, एक हजार तोला स्वर्ग दान करने से तथा सब तीथों में अभिषेक करने से होता है, वहीं पुण्य पारद शिवलिंग के दर्शन मात्र से होता है।

पूजा से विशेष फल की प्राप्ति

ज्योतिष की दृष्टि से कर्क, वृषभ, तुला, मिथुन और कन्या राशि के जातकों को इसकी पूजा से विशेष फल प्राप्त होते हैं. सामान्य रूप से इसके पूजन से विद्या, धन, ग्रहदोष निवारण कार्य में आने वाली बाधाएं और ऊपरी बाधाएं दूर होकर सुख-समृद्धि प्राप्त होती है.

Related Articles

Back to top button