राजधानी

नीट की तैयारी कर रहे छात्र ने की आत्महत्या

दो मंजिला इमारत से गले में जीआई तार बांधकर लगाई छलांग, मौके पर ही मौत

रायपुर। राजधानी के पुरानीबस्ती थाना क्षेत्र अंतर्गत भांठागांव स्थित अवधपुरी में नीट की तैयारी कर रहे एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार छात्र ने दो मंजिला इमारत से गले में जीआई तार बांधकर छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान रायगढ़ निवासी पुष्पेंद्र पटेल के रूप में हुई है। वह भांठागांव में किराए के मकान में रहकर नीट परीक्षा की तैयारी कर रहा था। घटना के बाद वह फंदे पर लटका मिला। आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई गई है, हालांकि सभी पहलुओं पर जांच जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Related Articles

Back to top button