आर. वेंकटेश्वरलु ने संभाला एनएचएआई रायपुर के क्षेत्रीय अधिकारी का पदभार

रायपुर. 6 मई। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर (छत्तीसगढ़) में आर. वेंकटेश्वरलु ने नए क्षेत्रीय अधिकारी के रूप में आज पदभार ग्रहण किया। उन्होंने विधिवत रूप से कार्यभार संभालते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। इससे पूर्व वे ओडिशा के कोरापुट में प्रोजेक्ट डायरेक्टर के रूप में पदस्थ थे। वहीं निवर्तमान क्षेत्रीय अधिकारी श्री प्रदीप कुमार लाल अपने स्थानांतरण के बाद आज कार्यमुक्त हुए। वे अब क्षेत्रीय कार्यालय, भुवनेश्वर (ओडिशा) में क्षेत्रीय अधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे।
रायपुर के आर. वेंकटेश्वरलु ने कहा कि छत्तीसगढ़ में एनएचएआई द्वारा संचालित परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य तथा समयबद्ध लक्ष्यों की प्राप्ति को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को टीम भावना के साथ कार्य करते हुए राष्ट्रहित में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने को कहा।


