राजधानी

पदमश्री फूलबासन अपहरण कांड से यादवों में आक्रोश

रायपुर। गुरु शिष्य परंपरा का निर्वाह न करते हुए बेमेतरा निवासी खुशबू साहू ने ग्राम सुकुलदैहान निवासी पद्मश्री फुलबासन यादव का उनके घर से अपहरण करने का दुस्साहस कर विश्वास और संबंधों को तार-तार करने का जो कुकृत्य किया है, उसकी भर्त्सना और निंदा करने के लिए गुरुवार 7 मई को छ: ग प्रगतिशील यादव महासंघ के ऑफिस में सामाजिक बैठक रखी गई । मीटिंग में सभी ने फूलबासन दीदी के पीछे मजबूती से खड़े होने का संकल्प लेते हुए छत्तीसगढ़ शासन से उनकी सुरक्षा व्यवस्था की मांग के साथ उनको दो बॉडीगार्ड मुहैय्या कराया जाय बाबत प्रस्ताव पारित हुआ ।
महासचिव निरंजन सिंह यादव ने बताया कि मीटिंग पश्चात यादव समाज का डेलिगेट, जमीन से जुड़ी लाखों महिलाओं की मार्गदर्शक और मां बमलेश्वरी सहायता समूह प्रमुख का कुशलक्षेम जानने उनके गृह ग्राम गए। बातचीत के दरमियान पद्मश्री अलंकृत दीदी ने यादव समाज, शासन प्रशासन और आम जनता द्वारा उनको दिए गए समर्थन की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए उन्होंने बचाने और पहचानने वाले पुलिस कर्मी और पुलिस तंत्र का भी आभार माना जिनकी पैनी नजरों और सतर्कता के कारण एक अनहोनी टल गई। प्रतिनिधि मंडल में श्री जितेंद्र बहादुर यादव, सुश्री शोभा यादव, शशिकांत यादव, श्रीमती भारती यादव, श्री उपेंद्र सिंह यादव, श्रीमती अरुणा यादव और अन्य गणमान्य पदाधिकारी भी शामिल थे ।

Related Articles

Back to top button