
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के बीच बेंगलुरु से भारतीय क्रिकेट जगत के लिए एक दुखद खबर सामने आई है। कर्नाटक के पूर्व तेज गेंदबाज एसएल अक्षय का दिल का दौरा पडऩे से निधन हो गया। उन्होंने मात्र 39 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। उनके अचानक निधन से कर्नाटक क्रिकेट जगत में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार, एसएल अक्षय रविवार को कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (्यस्ष्ट्र) के तीसरे डिवीजन मैच में सैफायर क्रिकेट क्लब की ओर से खेल रहे थे। मैच के दौरान चार ओवर गेंदबाजी करने के बाद उन्होंने असहज महसूस होने की शिकायत की और मैदान से बाहर चले गए। इसके बाद उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।



