
प्रयागराज। महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमडऩे से प्रयागराज के रास्तों पर जबरदस्त जाम की स्थिति बन गई है। बढ़ते यातायात दबाव के चलते प्रशासन ने कई मार्गों पर वाहनों की नो-एंट्री लागू कर दी है, जिससे मध्य प्रदेश के सतना, मैहर, कटनी और रीवा में हजारों यात्री फंस गए हैं।
एनएच-30 पर वाहनों को रोकने का सिलसिला जारी है, जिससे कटनी, मैहर और रीवा में लंबी कतारें लग गई हैं। कई लोग रातभर से फंसे हुए हैं, और एक-दो किलोमीटर आगे बढऩे में चार से पांच घंटे तक लग रहे हैं। प्रशासन के अनुसार, भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मैहर में अस्थायी बैरिकेड्स लगाए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए अमदरा और अमरपाटन के पास वाहनों को नियंत्रित किया जा रहा है।



