राजधानी

कैलाश यादव बने अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन के छत्तीसगढ़ प्रदेश संरक्षक

यादव ने सभी शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया

रायपुर। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन ने वरिष्ठ संपादक कैलाश यादव को छत्तीसगढ़ प्रदेश संरक्षक नियुक्त किया है। यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय सिंह यादव द्वारा मानवाधिकार संरक्षण, सामाजिक सेवा और जनजागरूकता के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए की गई।
संगठन का उद्देश्य लोगों को उनके संवैधानिक एवं मानवाधिकारों, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, व्यवसाय और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना तथा अन्याय और अत्याचार के खिलाफ जागरूक एवं सक्षम बनाना है। इसी उद्देश्य से छत्तीसगढ़ में संगठन का विस्तार किया जा रहा है।
नियुक्ति के बाद कैलाश यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जय सिंह यादव, राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी अजीत यादव सहित सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे संगठन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप 24 घंटे मानव सेवा के लिए समर्पित रहेंगे। साथ ही शिक्षा, नशा मुक्ति, कानूनी जागरूकता और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए लगातार कार्य करेंगे।
कैलाश यादव ने कहा कि जल्द ही पूरे छत्तीसगढ़ में संगठन की मजबूत टीम का गठन किया जाएगा, ताकि मानवाधिकार संरक्षण और जनसेवा के कार्यों को और प्रभावी बनाया जा सके।
उनकी नियुक्ति पर प्रदेशभर में खुशी का माहौल है। पद्मश्री जागेश्वर यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष मुक्ता यादव, प्रदेश सलाहकार जाहर सिंह तोमर सहित संगठन के अनेक पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कैलाश यादव ने सभी शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button