
तिल्दा नेवरा (वीरेन्द्र साहू )। नगरीय निकाय चुनाव में आज वार्ड 10 शीतला वार्ड में लगभग 970 मतदाता में 748 मत पड़े हैं। इस वार्ड में भारतीय जनता पार्टी से कृष्णा अनिल शर्मा और कांग्रेस से हेमलाल साहू और निर्दली संतोष सक्सेना व निर्दली अनपूर्णा कश्यप थे।इन चारों प्रत्याशी की किस्मत का दरवाजा ईवीएम में कैद हो गई हैं और 15 फरवरी को किसके ऊपर होगा राजयोग, कौन बनेगा सिकंदर इसका फैसला हो जायेगा। ज्ञात रहे कि सुबह से ही अच्छी खासी भीड़ नजर आ रही थी। लोगों ने अपने-अपने घरों से निकलकर मतदान किया।


