तकनीकी खराबी के कारण उच्च शिक्षा विभाग की वेबसाइट अस्थायी रूप से ठप
एसएसएल सर्टिफिकेट का काम जारी

रायपुर,06 अगस्त। छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट (http://highereducation.cg.gov.in/) पर सर्वर संबंधी तकनीकी समस्या के कारण उपयोगकर्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वेबसाइट वर्तमान में अस्थायी रूप से अनुपलब्ध है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह समस्या वेबसाइट के एसएसएल (सिक्योर सॉकेट्स लेयर) सर्टिफिकेट से जुड़ी तकनीकी त्रुटि के कारण उत्पन्न हुई है। इस सिक्योरिटी एरर की वजह से छात्र और अन्य उपयोगकर्ता पोर्टल का सुरक्षित रूप से उपयोग नहीं कर पा रहे हैं।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए उच्च शिक्षा विभाग ने इसका तत्काल संज्ञान लिया है और सुधार कार्य शुरू कर दिया है। राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र (की तकनीकी टीम स्स्रु सर्टिफिकेट के नवीनीकरण और सिस्टम री-कॉन्$िफगरेशन के काम में लगी हुई है।
उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि तकनीकी खामी को जल्द से जल्द दूर करने के प्रयास जारी हैं। जैसे ही मेंटेनेंस का काम पूरा होगा, वेबसाइट की सभी ऑनलाइन सेवाएं और सुविधाएं पूर्ववत चालू कर दी जाएंगी।

