छत्तीसगढ़राजधानी

छत्तीसगढ़ में दो से चार डिग्री तक लुढक़ेगा रात और दिन का पारा

प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में एक बार फिर से गिरावट होने वाली है। बीते दिनों प्रदेश के अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा है। हालांकि अब मौसम में भी बदलाव हो सकता है। मौसम में बदलाव होने से रात का पारा नीचे जा सकता है। आज गुरुवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा।
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आगामी तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री गिरावट होने की संभावना है। वहीं अधिकतम तापमान में भी एक से दो डिग्री गिरावट हो सकती है। इसके बाद न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में क्रमिक वृध्दि होने कि संभावना है। इस बीच तापमान में ज्यादा बदलाव होने कि संभावना नहीं है। रात का पारा गिरने से ठंड का असर देखने को मिल सकता है।
मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम है। इससे मौसम शुष्क बना हुआ है। आने वाले दिनों में तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव रहेगा। बीते दिनों प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बालोद और महासमुंद में दर्ज किया गया, यहां तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं बलरामपुर में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका रहा।

Related Articles

Back to top button