छत्तीसगढ़राजधानी

द्वितीय चरण का मतदान 20 को

आज थम जाएगी लाउडस्पीकर

तिल्दा नेवरा (वीरेन्द्र साहू )। पंचायती चुनाव का प्रथम चरण का मतदान 17 फरवरी को सम्पन्न हुआ और द्वितीय चरण का मतदान 20 फरवरी को होगा। जिसके लिए सभी प्रत्याशी आज जोर-शोर से रैली आदि का आयोजन किये थे। जनपद सदस्य के लिए तुलसी, सिरवे, बरतोरी, बहेसर आदि गावों से टैक्टर चलाता किसान छाप लेकर रामगुलाल पाल मैदान में कूद चुके है। तुलसी सरपंच के लिए चंद्रकुमार पाटिल, पूषण सिंह और आदि प्रत्याशी उतर चुके हैं। जिला पंचायत क्रमांक 6 से श्रीमती शैल महेन्द्र साहू पतंग छाप की बैनर तले जोर शोर से लगे हुए हैं। टंडवा सिलपट्टी से जनपद सदस्य के लिए अश्वनी पाल ब्लेक बोर्ड छपा लिए घूम रहे हैं। शोर गुल थमने के बाद जनसम्पर्क और तेज हो जायेगा और 20 फरवरी को सुबह से मतदान प्रांरभ हो जाएगी।

Related Articles

Back to top button