खेल

भारत की पाकिस्तान पर शानदार जीत

विराट ने लगाया शतक

दुबई। भारतीय क्रिकेट टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी के दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान को 6 विकेट से मात देकर 2017 फाइनल की हार का बदला पूरा कर लिया। विराट कोहली के नाबाद 100 रनों की बदौलत भारत ने 42.3 ओवर में 4 विकेट खोकर 241 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ विराट कोहली ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की—वह इंटरनेशनल क्रिकेट में तीसरे टॉप स्कोरर बन गए हैं, उन्होंने रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ते हुए 27,484 रन पूरे कर लिए।
पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.4 ओवर में 241 रन बनाए, जिसमें सऊद शकील (62) और कप्तान मोहम्मद रिजवान (46) ने अहम पारियां खेलीं। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, कुलदीप यादव ने 3 और हार्दिक पंड्या ने 2 विकेट झटके।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही। शुभमन गिल (46) और श्रेयस अय्यर (56) ने बेहतरीन योगदान दिया, लेकिन असली हीरो विराट कोहली रहे, जिन्होंने नाबाद 100 रन बनाकर भारत को जीत दिलाई।

कोहली ने रचा इतिहास, वनडे में सबसे तेज 14,000 रन पूरे

विराट कोहली ने सिर्फ 287 पारियों में 14,000 वनडे रन पूरे कर लिए, यह रिकॉर्ड पहले सचिन तेंदुलकर के नाम था, जिन्होंने 350 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी। इसके अलावा, कोहली ने वनडे में सबसे ज्यादा 158 कैच पकडऩे वाले भारतीय बनने का भी रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
जीत से भारत का मनोबल ऊंचाइस जीत के साथ भारत का मनोबल बढ़ गया है और टीम चैंपियंस ट्रॉफी के अगले मुकाबलों में और भी मजबूती से उतरने को तैयार है। भारत का अगला मुकाबला अब सेमीफाइनल में होगा, जहां टीम का प्रदर्शन देखने लायक होगा।

Related Articles

Back to top button