छत्तीसगढ़राजधानी

सोमनाथ धाम लखना में महाशिवरात्रि मेला शुरू

Mahashivratri fair started in Somnath Dham Lakhna

तिल्दा नेवरा (वीरेन्द्र साहू )। शिवनाथ व खारुन नदी के संगम स्थल पर स्थापित बाबा भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए महाशिवरात्रि में मेला का आयोजन किया गया हैं, यह मेला एक दिन पहले लग जाती हैं और एक दिन बाद समाप्त हो जाती हैं। दर्शनार्थी नदी में नहाकर जल और बेल पत्ती फूल लेकर हर हर महादेव की जयघोष के साथ लम्बी लाईन लगाकर जमीन से निकले। महादेव पर जलाभिषेक कर अपनी मनोकामना पूरी की मांग करते हैं जो पूरी भी होते आ रही हैं। निषाद राज द्वारा नौकायन कर दर्शनार्थी को शिवनाथ व खारुन नदी की संगम स्थल तक नाव में ले जाते हैं, साहू समाज की कुल देवी माँ कर्मा जो अपने हाथों से भगवान श्रीकृष्ण को खिचड़ी खिलाई हैं। उनकी भी मंदिर हैं पेड़ पौधो से घिरी वन, पेठा, जलेबी, रशगुला, समोसा, वोखरा, गन्ना रश, आइस्क्रीम और झूला, बच्चों के खिलौने आदि से लगे विशाल मेला देखने तिल्दा नेवरा ब्लॉक, सिमगा ब्लॉक, बिलासपुर, रायपुर, बेमेतरा, दुर्ग, आदि जिलों से भी लोग महाशिवरात्रि में नदी में नहाने और भोलेनाथ पर जल चढ़ाने आ रहे हैं। यहाँ हर साल लोगों का आना जाना लगा रहता हैं पर्यटन स्थल हैं।

Related Articles

Back to top button