छत्तीसगढ़राजधानी

महापौर और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह 27 को

नगर पालिक निगम रायपुर की नवनिर्वाचित महापौर मीनल चौबे एवं समस्त 70 पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह कल 27 फरवरी को सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम रायपुर में आयोजित की गई है।
शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, अध्यक्षता डॉ. रमन सिंह (अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ विधानसभा) रहेंगे।
अति विशिष्ट अतिथिगण में अरूण साव (उपमुख्यमंत्री), केदार कश्यप (मंत्री), तोखन साहू (केंद्रीय राज्यमंत्री), बृजमोहन अग्रवाल (सांसद-रायपुर लोकसभा), विजय शर्मा (उप मुख्यमंत्री), ओपी चौधरी (मंत्री)। विशिष्ट अतिथिगण में किरण सिंह (विधायक-जगदलपुर एवं प्रदेश अध्यक्ष), राजेश मूणत (विधायक- रायपुर पश्चिम), सुनील सोनी (विधायक- रायपुर दक्षिण), पुरंदर मिश्रा (विधायक-रायपुर उत्तर), मोतीलाल साहू (विधायक- रायपुर ग्रामीण), अनुज शर्मा (विधायक- धरसींवा), गुरु खुशवंत साहेब (उपाध्यक्ष- अजा. प्राधिकरण, विधायक आरंग), इंद्रकुमार साहू (विधायक-अभनपुर) शामिल रहेंगे। यह शपथ ग्रहण समारोह 27 फरवरी गुरुवार को दोपहर 3 बजे सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम रायपुर में आयोजित की गई है।

Related Articles

Back to top button