
गरियाबंद। नगरी चुनाव में अध्यक्ष व पार्षदों के चुनाव के बाद अब नगर पालिका में उपाध्यक्ष का चुनाव होना है। जिसके चलते भाजपा व कांग्रेस पार्टी ने उपाध्यक्ष चयन के लिए पर्यवेक्षक बनाए हैं । गरियाबंद पालिका में 10 मार्च को शपथ ग्रहण व उपाध्यक्ष का चुनाव होना है । इसके कारण भाजपा में ज्यादा गहमा गेहमी है। वहीं कांग्रेस पार्टी भाजपा के पार्षदों के बिखराव की उम्मीद लगाए हुए हैं ।
उपाध्यक्ष चुनाव के मध्य नजर कांग्रेस पार्टी के पर्यवेक्षक गुरमुख सिह होरा पूर्व विधायक कुरूद धमतरी, गरियाबंद में कांग्रेस भवन में पहुंच कर पार्षद एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से चर्चा की स्थानीय कार्यकर्ताओं ने गरियाबंद में पालिका में पार्षदों कि संख्या एवं पार्टी संगठन आदि के सम्बन्ध में जानकारी दी।
स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता को श्री होरा ने विषम परिस्थिति में एकजुट होकर कार्य करने की सलाह दी। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष प्रेम सोनवानी, सन्नी मेमन, छगन यादव पार्षद, मुकेश पाण्डेय, मुकेश रामटेके, राजेश साहू आदि उपस्थित रहे। श्री होरा के कांग्रेस भवन पहुंचने पर कार्यकर्ताओ द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।



