छत्तीसगढ़

तलवारनुमा चाकू लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले आरोपी को सीपत पुलिस ने भेजा जेल

आम्र्स एक्ट के तहत की गई कार्यवाही

सीपत (हिमांशु गुप्ता)। तलवारनुमा चाकू लहराकर लोगों ने दहशत फैलाने वाले दर्राभांठा के आरोपी को सीपत पुलिस ने कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।
सीपत टीआई गोपाल सतपथी से मिली जानकारी के अनुसार 23 मार्च को एनटीपीसी उज्जवल नगर सीपत से सूचना मिली कि आरोपी रामलाल यादव धारदार जंगयुक्त तलवारनुमा चाकू लहराकर गाली गलौच करते हुए लोगों ने दहशत का माहौल बनाकर डरा धमका रहा है। सीपत पुलिस की टीम ने तत्काल सदलबल घटनास्थल रवाना हुई और आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया और दर्राभांठा के रहने वाले आरोपी रामलाल यादव पिता झुरांगी यादव उम्र 34 साल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से एक नग धारदार जंगयुक्त तलवारनुमा चाकू को जप्त किया गया। आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा दिया गया है।

उक्त कार्यवाही में इनका रहा योगदान

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी गोपाल सतपथी, प्रधान आरक्षक परमेश्वर सिंह ठाकुर आरक्षक मुरीत राम बघेल का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button