छत्तीसगढ़

हिंदू नववर्ष पर निकली ऐतिहासिक शोभायात्रा का जगह जगह जोरदार स्वागत

श्रीराम के जयघोष के साथ आस्था की जगती रही अलख

सीपत (हिमांशु गुप्ता)। हिंदू नववर्ष के अवसर पर सम्राट विक्रमादित्य हिंदू नववर्ष समिति एवं क्षेत्रवासियों के द्वारा रविवार को रामलला व छत्रपति शिवाजी जी की मनोरम झाांकी के साथ ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाली गई।
शोभायात्रा का पुष्पवर्षा पटाखे फोडक़र जगह जगह जोरदार स्वागत किया। शोभायात्रा की शुरुआत धनियां के राम जानकी मंदिर से विधिवत पूजा अर्चना कर हुई। जो खांडा हिंडाडीह गुड़ी सीपत होते हुए दर्राभांठा पहुंचकर मंदिर में पूजा अर्चना महाआरती के बाद समापन हुआ। इसके बाद प्रसाद भंडारे का आयोजन हुआ। क्षेत्र के युवा भगवा पोशाक धारण कर भगवा ध्वज लहराते हुए बाजे गाजे के साथ शोभायात्रा में जय श्रीराम की जयघोष के साथ जमके झूमे।

हिन्दू नववर्ष के स्वागत के लिए युवाओं ने पूरे क्षेत्र को पूरा भगवा ध्वज से सुसज्जित किए। इस ऐतिहासिक शोभायात्रा की जगह जगह सराहना हो रही है। रास्तेभर जय श्रीराम के जयघोष के साथ आस्था की अलख जगती रही। जैसे जैसे शोभायात्रा आगे बढ़ती गई वैसे वैसे लोगों का उत्साह भी बढ़ता गया और लोग भी जुड़ते चले गए । जिससे अपने गंतव्य तक पहुंचते पहुंचते शोभायात्रा को और भी भव्यता मिली। शोभा यात्रा में युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। नवाडीह चौक के हनुमान मंदिर में महाआरती के बाद प्रसाद भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सनातन समाज के लोग शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button