एनटीपीसी सीपत ने परियोजना प्रभावित ग्राम में एक करोड़ के विकास कार्यों के लिए किया भूमिपूजन
- एनटीपीसी प्रभावित ग्रामों में बहा रही विकास की धारा: विधायक लहरिया

सीपत (हिमांशु गुप्ता)। एनटीपीसी सीपत ने रांक ग्राम में बुधवार को विभिन्न कार्यों के निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। जिसमें मंगल भवन निर्माण, बंधुआ तालाब विकास कार्य, दर्रीपारा पेयजल सप्लाई, नैयापारा पेयजल सप्लाई के कार्य शामिल हैं। जिनकी कुल लागत लगभग एक करोड़ रुपए है।

भूमिपूजन में मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया, जनपद अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती देवी सोनवानी , श्री रेवाशंकर साहू जनपद सदस्य रांक, श्री विक्रम प्रताप सिंह, सरपंच रांक एवं स्थानीय ग्रामीणों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इन नवीनीकरण प्रयासों से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की गति तेज होगी और वहां रहने वाले लोगों की जीवन स्तर में सुधार आएगा। इससे सामुदायिक कल्याण और सतत विकास के लिए एनटीपीसी सीपत की प्रतिबद्धता और मजबूत होगी। विधायक दिलीप लहरिया ने कहा कि एनटीपीसी अपने प्रभावित गांवों में जनता की मांगों के अनुरूप विकास की धारा बहा रही है। जो सराहनीय पहल है।



